कायमगंज: गंगा का जलस्तर बढ़ा, चाचूपुर गांव में घुसा पानी, कई घर प्रभावित, आवागमन और भोजन में हो रही परेशानी
गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से अब चाचूपुर गांव में बाढ़ का पानी पहुंचने लगा है। गुरुवार को गांव में पानी घुसने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई घरों के आसपास पानी भर गया है, जबकि कुछ घरों में पानी प्रवेश कर गया है। इससे दैनिक जीवन प्रभावित हुआ है।गांव निवासी मालिखान का घर बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हुआ है।उनके अनुसार,घर के पीछे की तरफ से पानी अंदर घुसगया