विदिशा नगर: पुलिस परेड ग्राउंड में शान से लहराया तिरंगा, प्रभारी मंत्री लखन पटेल ने ली परेड की सलामी
80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रभारी मंत्री लखन पटेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद हर्ष फायर हुआ और मंत्री ने परेड की सलामी ली। समारोह में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों की मौजूदगी रही। मुख्यमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संदेश का बचन किया।