ठाकुरगंगटी: ककरघट में दिन दहाड़े बंद घर में चोरी करने घुसे तीन युवक, ग्रामीणों ने एक को खदेड़ कर पकड़ा
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भगिया फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर काकर घाट में बाहर से बंद एक घर में तीन युवक दिनदहाड़े संध्या 5:00 बजे चोरी की नीयत से घुस गए जिनमें से एक युवक को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया जिसकी पहचान ठाकुर गंगटी थाना क्षेत्र के मोरडीहा निवासी सुमित वर्मा के रूप में हुई है। जबकि अन्य दो युवक घर में रखे रुपए जेवरात व कांसे का वर्तन ले भागे