बिंदकी: पनेरूवा में घरेलू विवाद के चलते युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र के पनेरूवा गांव में शुक्रवार तथा शनिवार की मध्य रात को घर के अंदर एक युवक विकास कुमार उम्र लगभग 30 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। शनिवार की सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। परिजन रो रो कर बेहाल हो रहे थे। मामले की जानकारी मिलने पर शनिवार की सुबह लगभग 10:00 बजे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।