जिला स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में जनगणना के सभी 40 प्रश्नों, मोबाइल ऐप, स्व-गणना पोर्टल एवं डेटा गुणवत्ता संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया
जिला स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में जनगणना के सभी 40 प्रश्नों, मोबाइल ऐप, स्व-गणना पोर्टल एवं डेटा गुणवत्ता संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही स्व-गणना पोर्टल के उपयोग तथा प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्वों पर प्रकाश डाला गया।
जनगणना कार्य को सुचारू, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपादित करने के उद्देश्य से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में प्रशिक्षण के दौरान PE मोबाइल ऐप की कार्यप्रणाली, सेटअप मीडिया एवं प्रचार गतिविधियों, प्रिंटिंग, लॉजिस्टिक्स एवं किट सामग्री के प्रबंधन तथा द्वितीय चरण के प्रशिक्षण ढाँचे और दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों से फीडबैक प्राप्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh
Ratlam, Madhya Pradesh | Oct 13, 2026