वायरल वीडियो मामले में जमुई पुलिस की कार्रवाई, एसआईटी गठित
तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में छापेमारी जारी
जमुई में सोशल मीडिया पर नाबालिग छात्रा और उसके मित्र के साथ कथित छेड़खानी एवं अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद जमुई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से संबंधित वीडियो 20 सितंबर को सोशल मीडिया पर सामने आया था।
मामले में जमुई थाना कांड संख्या 428/26, दिनांक 21 सितंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 74/76/3(5) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8/12 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक मोनाली के नेतृत्व में मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष एसआईटी का गठन किया गया है।
पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में शामिल आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। कार्रवाई करते हुए अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को तकनीकी माध्यम से डाउनलोड कर साक्ष्य के रूप में सुरक्षित करने की कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
Sheikhpura, Sheikhpura | Sep 22, 2026