डीएम की अध्यक्षता में साप्ताहिकी समीक्षा बैठक, भूमि हस्तांतरण, जन-शिकायत और विकास योजनाओं को गति देने का निर्देश।
आज दिनांक 21.09.2026 को
जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रही विभिन्न विकास, जनकल्याणकारी और प्रशासनिक योजनाओं की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक एवं कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत प्रस्तावित सरकारी भवनों के निर्माण कार्य को गति देने के लिए भूमि चिन्हित कर शीघ्र हस्तांतरित करने का निर्देश संबंधित अंचलाधिकारी एवं राजस्व पदाधिकारियों को दिया, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार का विलंब न हो। उन्होंने कहा कि जन-समस्याओं के त्वरित समाधान पर बल देते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने 'जनसमाधान पोर्टल' एवं 'सहयोग शिविर' में प्राप्त लंबित आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता की शिकायतों के निपटारे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा, जिले में चलाए जा रहे 'कायाकल्प अभियान' की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। राजस्व वसूली और लंबित वादों के निपटारे के लिए सभी नीलामपत्र पदाधिकारियों को सप्ताह में कम से कम दो दिन अनिवार्य रूप से कोर्ट संचालित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, बड़े बकायेदारों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।
संत रविदास जयंती और महादलित विकास योजनाओं के तहत लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि महादलित टोलों को माननीय मुख्यमंत्री के निदेश के आलोक में सभी कल्याणकारी योजनाओं से संतृप्त (आच्छादित) किया जाए। पहुँच पथ का निर्माण, भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा उपलब्ध कराना,
गली-नाली का निर्माण, राशन कार्ड बनवाने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ दिलाना, बच्चों का नामांकन एवं पहचान दस्तावेज बनवाने में सहायता करना। 'भी भी राम राम जी योजना' के तहत निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्रों की अद्यतन स्थिति रिपोर्ट जल्द से जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया।सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं के सुचारू ढंग से संचालन एवं माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश के आलोक में युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने की पहल की जा रही है जिसको लेकर
जिला पदाधिकारी महोदय ने जिले के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए युवा रोजगार एवं कौशल विकास योजनाओं से योग्य लाभार्थियों को चिन्हित कर संबंधित विभागों से जोड़ने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर मिल सकें।
इस समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता (जांच), जिला बंदोबस्त पदाधिकारी, जिला एवं अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, वरीय उपसमाहर्ता-सह-जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी सहित अन्य सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
Sheikhpura, Sheikhpura | Sep 21, 2026