सफलता की कहानी
==
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान से समय पर मिली जांच और उपचार की सुविधा
==
सुरक्षित मातृत्व अभियान बना गर्भवती महिलाओं के लिए संबल
===
मैं दुर्गा/हल्लेबाई बटियागढ़ विकासखंड के धौराज गांव की रहने वाली हूं। आज प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मेरी जांच हुई, जिसमें मेरा हीमोग्लोबिन कम पाया गया। डॉक्टर मैडम ने तुरंत आयरन सुक्रोज लगाया और जरूरी सलाह दी।
मुझे खुशी है कि मेरी समस्या समय पर पहचानी गई और जांच के साथ ही उपचार भी मिल गया। अब मैं डॉक्टर की सलाह के अनुसार आगे की जांच भी कराती रहूंगी। हर माह 9 और 25 तारीख को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर विशेषज्ञों से जांच और उपचार की सुविधा मिल रही है। इस सुविधा के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद करती हूं।
Damoh, Madhya Pradesh | Sep 30, 2026