50 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
पलवल पुलिस की होडल क्राइम ब्रांच ने "नशा मुक्त भारत" अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बहीन-हथीन रोड स्थित कोंडल मोड़ से दो तस्करों को 50 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुराकसर निवासी दो भाइयों आबिद और अकीम के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली है।
मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में दोनों आरोपी ग्राहक का इंतजार करते मिले। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उनके कब्जे से स्मैक बरामद हुई। बहीन थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ कर नशा तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है।
Palwal, Palwal | Jun 5, 2026