मांझी थाना क्षेत्र के कलान गांव में शुक्रवार की सुबह दरवाजे पर सो रही 35 वर्षीय राधा देवी को सांप ने डस लिया। पति शैलेश मांझी के अनुसार घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए एकमा सी एच सी ले गए जहां इलाज नहीं करने का आरोप लगाया गया है। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान राधा देवी के मौत हो गई।