गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जिला परिषद कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर
गया शहर स्थित जिला परिषद कार्यालय में शनिवार को सुबह 11 बजे 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। पूरे परिसर को देशभक्ति के माहौल में सजाया गया था। निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी, उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद यादव एवं डीडीसी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत की।