मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लॉक के सनावद मे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या शाला में शुक्रवार को दोपहर तीन बजे विधायक सचिन बिरला एवं जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं को राष्ट्र ध्वज का वितरण किया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक सचिन बिरला ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान से भारत गुलामी की जंजीरों से मुक्त हुआ है।