भीलवाड़ा: जानलेवा हमले के मामले में जिला यूनेस्को एसोसिएशन ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, परिवार पर दर्ज झूठा मुकदमा हटाने की मांग की
भीलवाड़ा। जिला यूनेस्को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर समाजसेवी एवं स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली पर हुए कथित हमले के मामले में निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग के साथ ही गोपाल माली के परिवारजनों पर दर्ज झूठा मुकदमा हटाने की मांग की।