घाटमपुर: कुम्हड़िया गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन लोग हुए घायल
साढ़ थाना क्षेत्र में कुम्हड़िया गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में अरुण, पवन और गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए।तीनों भीतरगांव की ओर जा रहे थे । थाना प्रभारी ने बुधवार दोपहर 1:00 बजे बताया घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।