कोलायत: खेत की सीमा को लेकर विवाद में खूनी संघर्ष, तीन लोगों पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप, कोलायत थाने में मामला दर्ज
कोलायत थाना क्षेत्र के खेतोलाई भुर्ज इलाके में खेत की सीमा को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत की सीमा को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के तीन लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों से मारपीट करने, वर्छी व कुल्हाड़ी से सिर पर हमला करने तथा लोहे के सरिए से चोट पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं।