जहानाबाद: ताड़ का फ़ेदा काटते समय बालक गंभीर रूप से घायल, काटी अपनी बांह, मां का रो-रो कर बुरा हाल
तार का फल अर्थात जिसे स्थानीय भाषा में फ़ेदा कहा जाता है। उसे काटने के दौरान एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजनों के द्वारा आनन फानन में सदर अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज जारी है। घायल बालक भेलावर ओपी क्षेत्र अंतर्गत गवल बीघा गांव का निवासी पप्पू पासवान का पुत्र गौतम कुमार है। जिसके परिजनों ने बताया कि वह अपने स्कूल से पढ़कर घर आया था।