जहानाबाद: महिला थाना और नूरसराय थाना में दर्ज मामलों के अपराधी कल्पा थाना द्वारा सत्यापित, दी गई सख्त चेतावनी
कल्पा थाना के द्वारा नूरसराय थाना कांड संख्या 403/24 एवं जहानाबाद महिला थाना कांड संख्या 16/23 में जेल से जमानत पर मुक्त अपराधकर्मी को थाना में सत्यापन कराया गया । इस संबंध में पुलिस पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि अपराधी का थाने में सत्यापन इस लिए कराया जाता है ताकि पुलिस उस व्यक्ति की पहचान, पता और अपराधों का रिकॉर्ड को अपने पास रख सके।