जहानाबाद: वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष के निधन से जिले में शोक की लहर
वरिष्ठ भाजपा नेता सह वर्तमान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोहन प्रसाद उर्फ कक्कू जी का आकस्मिक तरीके से तबियत खराब होने के बाद बुधवार सुबह निधन हो गया जिसके बाद परिजनों में के साथ साथ पूरे जिले में शोक की लहर है। शहर स्थित उनके आवास पर समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। इस संबंध में मौजूद लोगों ने बुधवार दिन में करीब 11 बजे महत्वपूर्ण जानकारी दी।