आमला: बोरदेही पुलिस ने 9 लाख की लूट के फरार, 10 हजार के ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
Amla, Betul | Jul 31, 2026 आमला तहसील मे 31 जुलाई को 1 बजे करीब बोरदेही पुलिस ने 9 लाख रुपए की लूट करने के मामले मे फरार आरोपी व 10 हजार रुपए का ईनामी आरोपी को बोरदेही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था. जिसकी आज गिरफ्तारी की गई है. और आरोपी को न्यायालय मे पेश किया है।