प्रयागराज: पूरा पड़ाईन में घर के अंदर गैस सिलेंडर में लीकेज से लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
दारागंज थाना क्षेत्र के पूरा पड़ाईन पर आज मंगलवार को दोपहर करीब 1:30 बजे के आसपास घर के अंदर गैस सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई ।आग लगने की घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों द्वारा पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया गया है।