स्याना: तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 22 शिकायतें प्राप्त, तीन का मौके पर किया गया निस्तारण
Siyana, Bulandshahr | Aug 17, 2026
तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 22 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया है। सोमवार को तहसीलदार मनोज कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसीलदार ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस राजस्व बिजली आदि संबंधित 22 शिकायती प्राप्त हुई थी। तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया।