कोंडागांव: आवारा पशुओं के उचित प्रबंधन हेतु SDM ने राजस्व, पुलिस, पशुधन विभाग के अधिकारियों और गौरक्षकों के साथ की बैठक
कोंडागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एस डी एम अजय उरांव ने राजस्व, पुलिस, नगरीय प्रशासन एवं पशुधन विभाग के अधिकारियों के साथ गौरक्षकों के साथ संयुक्त बैठक ली।बैठक में आवारा पशुओं के उचित प्रबंधन, गौ तस्करी की रोकथाम एवं उचित कार्यवाही एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना ग्रस्त पशुओं के त्वरित उपचार के सम्बन्ध बिंदुवार चर्चा की गई I