कोंडागांव: ठेमगांव में आयोजित पंचायत स्तरीय प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, कोटवेल की टीम बनी विजेता
कोंडागांव जिले के माकड़ी क्षेत्र अंतर्गत गांव ठेमगांव में आयोजित पंचायत स्तरीय प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का समापन किया गया। आयोजन में फाइनल मैच कोटवेल और बागबेड़ा टीम के मध्य खेला गया। जिसमें कोटवेल की टीम ने जीत हासिल कर इस प्रतियोगिता में बाजी मार ली। विजेता टीमों को पुरुस्कार का वितरण किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणों और खिलाड़ी उपस्थित थे ।