शुक्रवार को केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम द्वारा फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मैनपुर के आश्रित ग्राम फुटान चांदागांव में लगभग ₹15 लाख की लागत से बनने वाले आरसीसी पुल एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह कार्य ग्रामीण क्षेत्र के सुगम आवागमन और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विधायक टेकाम ने कहा कि जनता की सुविधा और गांवों का विकास होगा।