कोंडागांव: फरसगांव नगर के पूर्व पार्षद जागेश्वर हीड़कों ने शासकीय विभागों में RTI लगाकर पारदर्शिता के सवाल उठाए
कोंडागांव जिले के फरसगांव के पूर्व पार्षद जागेश्वर हिडको ने RTI के तहत कई सरकारी विभागों, जिनमें नगर पंचायत, स्वास्थ्य, शिक्षा और तहसील कार्यालय शामिल हैं, से योजनाओं, खर्चों और फंड से संबंधित विस्तृत जानकारी मांगी है।हिडको ने दावा किया है कि उन्हें निर्धारित समय में अधूरी या कोई जानकारी नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने प्रथम अपील की, लेकिन वह भी असंतोषजनक रही।