कोंडागांव: आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत सुपोषित जीवन अभियान के तहत जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कार्यशाला का हुआ आयोजन
कोण्डागांव कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत “सुपोषित जीवन अभियान” के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी सेक्टर सुपरवाइज़र, महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सीडीपीओ एवं फ़ील्ड डिपार्टमेंट के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।