सासनी: लड़ाई झगड़ा व मारपीट के मुकदमे में फरार चल रहे गांव बिजाहरी निवासी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sasni, Hathras | Sep 11, 2024 जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा जनपद में फरार वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली सासनी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए लड़ाई झगड़ा व मारपीट के मुकदमे में फरार चल रहे गांव बिजहरी निवासी एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कोतवाली सासनी पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जनपद न्यायालय में पेश किया है ।