रानीगंज: छठ पर्व की तैयारी में जुटे महादलित कारीगर, बांस के सूप-डाला से संवर रही परंपरा
लोक आस्था के महापर्व छठ की आहट के साथ ही रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के महादलित परिवारों के घरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। दुर्गा पूजा संपन्न होते ही महादलित समुदाय के कारीगर दिन-रात बांस से सूप, टोकरी और डाला बनाने में जुट गए हैं।