महाराजगंज: भटगांवा निवासी व्यक्ति ने ट्रैवल एजेंट पर लगाया विदेश भेजने के नाम पर ₹8.10 लाख की ठगी करने का आरोप, केस दर्ज
श्यामदेउरवा क्षेत्र के भटगावा निवासी ने मुंबई के ट्रैवल एजेंट जावेद आलम पर छह लोगों को विदेश भेजने के नाम पर 8.10 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। जावेद ने रकम लेने के बाद न विदेश भेजा और न ही पैसे लौटाए। विरोध करने पर धमकी और गाली-गलौज भी की। पीड़ित की तहरीर पर श्यामदेउरवा पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।