मंडला: बुकिंग एजेंट की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बस स्टैंड पर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, कोतवाली पुलिस ने संभाला मोर्चा
Mandla, Mandla | May 25, 2026 शहर के बस स्टैंड में सोमवार दोपहर उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब बड़ी संख्या में अधिवक्ता आरोपी बुकिंग एजेंट की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। सोमवार को 3 बजे अधिवक्ताओं ने बस स्टैंड में जाम लगाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।