सम्भल में बेटी सहीत पिता ने कराई 8 के खिलाफ नामदर्ज रिपोर्ट वीडियो को शेयर करें
पीड़ित की नाबालिक बेटी को लेकर पडोसी हुआ फरार
पिता ने लगाया 3 लाख 7 तोले सोना व पिस्टल का लाइसेंस साथ ले जाने का आरोप
यूपी के जंपसम्भल जनपद सम्भल में थाना नखासा क्षेत्र निवासी पीड़ित युवक ने बेटी सहित आठ के खिलाफ नामदर्ज रिपोर्ट लिखवाई है। पीड़ित का आरोप है उसके ही मोहल्ले के बिलाल नामक युवक ने उसकी नाबालिक लड़की को प्रेम जाल में बहला फुसला कर घर मे रखे तीन लाख रुपए ओर सात तोले सोना व उसके पिस्टल का लाइसेंस उसकी नाबालिक पुत्री के माध्यम से मांगा कर नाबालिग को लेकर बीते चार दिन पूर्व शनिवार को अपने साथ लेकर फरार हो गया। जिसकी शिकायत पीड़ित ने नखासा थाने पहुँच बेटी सहित आठ के खिलाफ देकर मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित का आरोप है कि अब पुलिस बेटी कि बरामदगी को लेकर लापरवाही कर रही है जिस कारण उसने पुलिस पर भी हमसाज होने का आरोप लगाते हुए बेटी को बिलाल के साथ जाते हुए देखने वाले गवाहो पर भी बिलाल पक्ष से धमकी भरे फोन करने और आरोपी पक्ष पर पुलिस का डर ख़ौफ़ ना होने की बात कही है।