बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के सरबेला गांव में गुरूवार की रात्रि बच्चा चोर की अफवाह में ग्रामीणों ने एक विक्षिप्त युवक की पिटाई कर दी। पिटाई का इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा रहा है कि एक युवक को एक पेड़ में बांध कर बच्चा चोर के आरोप में ग्रामीणों के द्वारा पिटाई की जा रही है।