डुमरा: डीएम रिची पांडेय ने किया सीतामढ़ी ROB का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश
सीतामढ़ी में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का मंगलवार को जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को कार्य में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया।