गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में पुलिस ने कोयरीशाही मस्जिद के पास से मोबाइल चोरी करते युवक को गिरफ्तार किया, 2 मोबाइल बरामद
बुधवार को दोपहर 2 बजे गया शहर में मोबाइल चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए गया पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोयरीशाही मस्जिद के पास मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक युवक को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घेराबंदी कर दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी के दो मोबाइल फोन बरा