भरतपुर: गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव संपन्न, 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ी
भरतपुर जिले के नदबई के गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। गायत्री परिवार के केदार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 21 लोगों ने गुरु दीक्षा ग्रहण की।