जतारा: दिगौड़ा थाने में समझौता: एक साल में टूटा रिश्ता, दहेज और जेवर लौटाकर पति-पत्नी हुए अलग
जिले के दिगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खड़ाई बहोरी की एक युवती की शादी करीब एक साल पहले लिधोरा गांव में हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच अनबन बढ़ने पर युवती मायके में रहने लगी। शुक्रवार को दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां आपसी सहमति से लड़के पक्ष ने दहेज का सामान और लड़की पक्ष ने जेवरात वापस कर दिए।