सूरजपुर: सूरजपुर में अपराध समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के लिए दिए गए कड़े निर्देश
पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल ने जिले के पुलिस अधिकारियों की अपराध समीक्षा बैठक लेकर लंबित प्रकरणों, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी थाना-चौकी प्रभारियों को लंबित अपराध, चालान और मर्ग प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि केवल एफआईआर दर्ज करना पर्याप्त नहीं है।