बिलासपुर: सपा कार्यालय में 'छोटे लोहिया' जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई
बुधवार को दोपहर 3 बजे समाजवादी पार्टी के कार्यालय में जनेश्वर मिश्र जी की जयंती सादगी एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके समाज सेवा और योगदान को याद किया। सपा नगर अध्यक्ष मोहम्मद आसिम राजा ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया के सिद्धांतों पर चलने के कारण ही जनेश्वर