शाहजहांपुर: डीएम ने दी जानकारी, सोमवार से नई बिल्डिंग में बैठेंगे नगर निगम के अधिकारी
शाहजहांपुर। नगर निगम की नई बिल्डिंग में सोमवार से नगरायुक्त समेत प्रमुख अधिकारी बैठकर कामकाज शुरू करेंगे। शुक्रवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगरायुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण किया। डीएम ने नगरायुक्त से पूजा-पाठ कराकर नए कार्यालय से कामकाज को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के यहां बैठने से न