राजपुर: धनसोई में चैता महामुकाबला का भव्य आयोजन, रातभर गूंजी लोकधून
Rajpur, Buxar | Apr 12, 2026 धनसोई मध्य विद्यालय परिसर में चैता महामुकाबला का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तिरंगा स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान में आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के साथ-साथ दूर-दराज इलाकों से भी कलाकारों और दर्शकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। पूरी रात लोकगीतों की मधुर धुनों और पारंपरिक चैता गायन से माहौल गुंजायमान रहा।