खुरई: नगरपालिका ने किराया बकाया होने पर 33 दुकानें सील कीं, 1.30 करोड़ से ज़्यादा बकाया; 7 दिन बाद नाम होंगे प्रकाशित
Khurai, Sagar | Sep 9, 2026 बुधवार शाम 6 बजे जानकारी देते हुए CMO राजेश मेहतेले ने बताया कि नगर पालिका नगर में सैकड़ों दुकाने हैँ लेकिन कुछ दुकानदार किराया और अमानत राशि जमा नहीं कर रहे,कई बार नोटिस भेजने के बाद भी राशि जमा नहीं की तो तालाबंदी करनी पड़ी,33 बड़े बकायादारों की दुकाने सील की गईं हैं, कई पर तो 11 लाख,1 0 लाख, 7,5,4 जैसी बड़ी राशि बकाया है,7 दिन बाद नाम भी प्रकाशित होंगे।