जमुई: आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU ने कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापेमारी की, आवास से ₹8 लाख कैश बरामद
Jamui, Jamui | May 16, 2026 आय से 81.5 फीसद अधिक संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित करने के आरोप मामले में EOU यानि आर्थिक अपराध इकाई द्वारा झाझा ग्रामीण कार्य विभाग में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान करीब आठ घंटे शनिवार की शाम 4:00 बजे तक चली छापेमारी में जमुइआवास से 08 लाख रुपया कैश बरामद किया गया है।