सागर नगर: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर का सागर में भव्य स्वागत, शहर में निकली वाहन रैली
बुधवार को करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर का सागर में भव्य स्वागत हुआ। सुबह 11 बजे ग्राम भापेल से शेरपुर का सैकड़ो वाहनों का काफिला रैली के रूप में भापेल, रतोना फिर मोतीनगर चौराहा पहुँचा जहाँ उनका स्वागत कार्यक्रम रखा गया उसके बाद रैली विजय टॉकीज पर पहुँची जहां महराज छत्रसाल की प्रतिमा पर जीवन सिंह शेरपुर ने माल्यार्पण किया।