सागर नगर: मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी
बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75 वां जन्मदिवस है, इस अवसर पर मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने सागर स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ सेवा पखवाड़ा बैठक के दौरान बधाई दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को गौरव दिवस का रूप बताया है।