सागर नगर: गरबा आयोजनों में अश्लील गानों पर प्रतिबंध लगे व आधार कार्ड से एंट्री हो, शिवसेना ने एडिशनल एसपी को दिया ज्ञापन
आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर सागर जिले में गरबा कार्यक्रमों की तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं। इस बीच शिवसेना ने जिला पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर गरबा आयोजनों में अश्लील गानों पर प्रतिबंध लगाने और आधार कार्ड से पहचान कर ही प्रवेश देने की मांग की है। बुधवार दोपहर 3 बजे शिवसेना जिला प्रभारी विकास यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिवसैनिक एसपी ऑफिस पहुंचे।