सागर नगर: जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में कुत्तों का आतंक, अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा
बुधवार की अल सुबह 4 बजे जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में कुत्तों का झुंड घूमता मिला। आए दिन अस्पताल में नवजात बच्चों के साथ हो रही घटना से प्रशासन बेखबर बना हुआ है। हाल ही में बच्चा वार्ड से एक कुत्ता नवजात को मुंह में दबा कर ले जाता देखा गया था समय रहते परिजनों की नजर पड़ और नवजात शिशु को बचा लिया गया था। उसके बाद बाद प्रशासन हरकत में आया था।