सागर नगर: गरबा में रात 11 बजे तक ही डीजे बजेंगे, भक्ति गीत ही बजाए जाएंगे: सीएसपी ने दिए निर्देश
आगामी नवरात्रि त्योहार को लेकर सीएसपी ललित कश्यप ने कोतवाली थाना परिसर में डीजे और गरबा संचालकों की मंगलवार शाम 5:00 से बैठक ली।बैठक में सागर शहर की सभी थाना प्रभारी डीजे और गरबा संचालक मौजूद रहे। सीएसपी ने शासन की गाइडलाइन के बारे में अवगत कराते हुए निर्देश दिए की शहर में जहां भी गरबा कार्यक्रम आयोजित होगे हैं वहां पर आयोजक पर्याप्त वालंटियर रखे।