सागर नगर: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जिला अस्पताल में "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" व रक्तदान अभियान का शुभारंभ किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाते हुए कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बुधवार दोपहर 1 बजे जिला अस्पताल में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” और रक्तदान अभियान का शुभारंभ किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा माता-बहनें परिवार और राष्ट्र की धुरी हैं, उनके स्वास्थ्य और विकास के बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं।