अशोक नगर: उपार्जन केंद्रों में किसानों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए
अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में जिला उपार्जन समिति की बैठक शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई।बैठक में समर्थन मूल्य गेहॅू,चना,मसूर उपार्जन की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि किसानों को उपार्जन केन्द्र पर बेहतर एवं सुगम सुविधाएं पेयजल,छाया,शौचालय एवं बैठने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध हो।