बबेरू: सातर में जलभराव के कारण धान की फसल डूबने की कगार पर, ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Baberu, Banda | Aug 19, 2026 सातर गांव निवासी ग्रामीणों ने खेतों में जलभराव और धान की फसल के नष्ट होने की आशंका को लेकर आज बुधवार की दोपहर तहसीलदार को एक शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गाँव के तालाब से जुड़े सरकारी दो नालो को कुछ लोगों द्वारा मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया है, जिससे पानी का निकास पूरी तरह से ठप हो गया है,जिससे जलभराव के कारण धान की फ़सल डूब गई।